Kgmu:प्रो.हैदर को FRCP उपाधि

0
531

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रमुख
प्रो. हैदर अब्बास को शुक्रवार को रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एडिनबर्ग के एक दीक्षांत समारोह में एफआरसीपी की डिग्री प्रदान की गयी है।

यह रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एडिनबर्ग 342 साल पुराना यूनाइटेड किंगडम का फिजिशियन का रॉयल कॉलेज है।
प्रो. हैदर अब्बास को यह फेलोशिप रॉयल कॉलेज के प्रेसिडेंट प्रो. एंड्रयू एल्डर द्वारा एडिबर्ग में प्रदान किया गया।

बताते चले कि इससे पहले प्रो. हैदर अब्बास को दो और फेलाशिप मिल चुकी है, जिसमें से एक लन्दन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन,लन्दन और दूसरा यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन आफ़ ग्लासगों से मिल चुका है।

Previous articleGood news: आउटसोर्सिंग कर्मियों का जल्द बढ़ सकता है वेतन
Next articleयहां हीट स्ट्रोक से 54 डेथ या कोई और कारण, जांच करेगी लखनऊ की टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here