लखनऊ। गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अब सरकारी मे डेट दी जाती है। अब निजी क्षेत्र में भी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए डेट लेनी होगी। यहां डॉक्टर के परामर्श के बाद वाउचर जनरेट कराते समय महिलाओं को डेट दी जाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि महिलाओं को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था लागू किया है।
सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलती है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की पहले से कमी चल रही है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं शुल्क देकर निजी सेंटर में जांच कराने के लिए मजबूर थीं। इस कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित निजी सेंटरों में वाउचर के माध्यम से निशुल्क जांच की सुविधा शुरू की। अगर देखा जाए तो लखनऊ में 53 निजी सेंटर में गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच की सुविधा दी जा रही है। जांच के बाद निजी सेंटर को स्वास्थ्य विभाग भुगतान करेगा।
स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड जांच की परामर्श देते हैं। इसके बाद महिलाएं वाउचर लेकर जांच की डेट लेनी होगी। इससे महिलाओं की भीड़ सेंटर में नहीं होगी। जांच के लिए इंतजार भी नहीं करना होगा। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर तय समय में जांच करानी चाहिए। यह जच्चा और बच्चे की सेहत लिए बेहतर है।












