Kgmu VC ने पैरामेडिकल साइंसेज बैच के छात्रों को दी यह नसीहत

0
448

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के फैकल्टी आफ पैरामेडिकल साइंसेस मंगलवार को पैरामेडिकल साइंसेस 2023 बैच के करीब 500 स्टूडेंट्स की “ इंडक्शन एंड ओथ सेरेमनी ” का आयोजन किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति ले. जन.डा. बिपिन पुरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन एवं शुभकामनाये देते हुए कहा कि आप सभी एक ऐसे संस्थान के साथ जुड़ गये है जो अपने में एक ब्रांड है, जिसका सौ वर्षो से भी ज्यादा का गौरवशााली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा आपको स्वयं अपने से ही प्रतिस्पर्धा करनी होगी। तभी आप अपने और अपने माता-पिता के सपनो को पूरा कर सकते है।साथ ही कुलपति ने छात्रों से आदर्श पहनावे , साफ़ सफाई व हमेशा मरीजों से अच्छे से बात करने को कहा ।

 

 

 

इस अवसर पर प्रो अनिल निस्चल , डीन फैकल्टी आफ पैरामेडिकल साइंसेस द्वारा छात्रों का स्वागत कर उनको “ओथ ” दिलवाई गयी | साथ ही उन्होंने छात्रों को डू एंड डोंट्स भी बताये। उन्होंने कहा जीवन में कुछ करने के लिए मायने यह रखता है कि आप अपने को कैसे लगातार उन्नति की ओर ले जाते है। आपका व्यक्तिगत कमिटमेंट ही आपको सफलता की ओर ले जा सकता है।

 

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रति कुलपति प्रो. विनीत शर्मा समेत प्रो. गीता नंदा ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 एस एनशंखवार, एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.आर एन श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व पैरा मेडिकल के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous articleKgmu और बलरामपुर अस्पताल के डाक्टरों ने संयुक्त रूप से जटिल सर्जरी कर बचायी मरीज की जान
Next articlekgmu : ENT Opd में इनमें हुई जूतमपैजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here