H3N2 बरतें सावधानी बचाव जरुरी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश

0
830

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में एच 3 एन 2 के लक्षणों वाले मरीज लगातार किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, पीजीआई, लोहिया संस्थान व अन्य सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे है। एच 3 एन 2 की जांच की सुविधा केजीएमयू व पीजीआई में है। केजीएमयू में एच 3 एन 2 की जांच में लगभग 14 मरीज पाजिटिव मिले है,लेकिन किसी की हालत खराब नही है। वही स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा मरीजों की निगरानी व इलाज को लेकर सर्तकता बढ़ाते हुए जरूरी दवा व जांच के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लक्षण मिलने पर घबराये नहीं, इलाज कराये।

 

 

 

 

केजीएमयू, लोहिया संस्थान, बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल , रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश समेत दूसरे लक्षणों के साथ ओपीडी में काफी मरीज आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टर-कर्मचारी, मरीज व तीमारदारों को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। केजीएमयू की ओपीडी में एच 3 एन 2 के लक्षणों वाले मरीजों की जांच कराने पर लगभग 14 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है, लेकिन सभी की हालत गंभीर नही है। जिसके कारण इन्हें भर्ती करके इलाज किया जाए। डाक्टरों का मानना है कि एच 3 एन 2 वायरल इंफ्लुएंजा है। सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परेशान होने की नहीं।

 

 

 

सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल ने सभी अस्पतालों को सीवियर एक्यूट रेस्पीरेटरी इलनेस के मरीजों की जानकारी आईएचआईपी पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस के मरीजों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये है। निर्देश है कि अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा मरीजों को भर्ती करने की अलग से व्यवस्था की जाए। ऑक्सीजन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
एच 3 एन 2 एनफ्लूएंजा के लक्षण
-खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, बुखार, ठंड लगना, थकान, सांस फूलना, दस्त एवं उल्टी

बचाव
-सार्वजनिक स्थलों, चिकित्सालयों, कार्यालयों, बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करें
-खांसते एवं छीकते वक्त नाक एवं मुंह ढककर रखे
-नाक, चेहरा व आंख को बार-बार छूने से बचे
-पानी, तरल पदार्थ का अत्यधिक प्रयोग करें
-हाथ मिलाने एवं गले मिलने से बचे
-सार्वजनिक स्थलों पर थूके नहीं
-सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
-वृद्ध एवं बच्चों को भीड़भाड़ वाले जगहों पर ले जाने से बचें
-सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर साफ-सफाई रखें।

Previous articleडा. सूर्यकान्त डा. डी. घोष ओरेशन एवार्ड से सम्मानित
Next articlePGi : सस्ती दवाओं के टेंडर में लगा यह आरोप ,शासन ने दिये यह निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here