डा. सूर्यकान्त डा. डी. घोष ओरेशन एवार्ड से सम्मानित

0
481

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकान्त को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, यू0पी0 द्वारा ’’डा0 डी0 घोष ओरेशन’’ एवार्ड से सम्मानित किया गया है। डा0 सूर्यकान्त का यह 15वॉ ओरेशन एवार्ड है, इससे पहले भी 14 ओरेशन एवार्ड लंग कैंसर, सांस रोग, टी0बी0 रोग, एलर्जी, अस्थामा के साथ चिकित्सा क्षेत्र में शोध कार्यों एवं नई चिकित्सकीय नीतियों के प्रति उल्लेखनीय कार्यों एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए प्राप्त हो चुके हैं।

 

 

 

 

 

ज्ञात रहें कि डॉ0 सूर्यकान्त को स्टैनफोर्ड, यूनीवर्सिटी, अमेरिका द्वारा चयनित विश्व के सर्वोच्च 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में भी स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही इंडिया टुडे द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक 2022 में भारत के प्रसिद्ध शीर्ष 58 लोगों में शामिल किया गया है जो भारत के विभिन्न क्षेत्रों और स्थानों में काम कर रहे हैं। डा0 सूर्यकान्त के0जी0एम0यू0 के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 18 वर्ष से प्रोफेसर एवं 11 वर्ष से विभागाध्यक्ष के पद पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 19 किताबें भी लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टी.बी. एवं लंग कैंसर के क्षेत्र में उनके अब तक 700 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय जनरलस में प्रकाशित हो चुके हैं साथ ही 2 अंतर्राष्ट्रीय पेटेन्ट का भी उनके नाम श्रेय जाता है तथा लगभग 200 एमडी/पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, 50 से अधिक परियोजनाओं का निर्देशन का भी श्रेय भी उनके नाम जाता है।

डा0 सूर्यकान्त को अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन, इण्डियन चेस्ट सोसाइटी, नेशनल कालेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन आदि संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 फैलोशिप सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें उ0प्र0 सरकार द्वारा विज्ञान गौरव अवार्ड (विज्ञान के क्षेत्र में उ0प्र0 का सर्वोच्च पुरस्कार) और चिकित्सा के क्षेत्र में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने हेतु केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा एवं उ0प्र0 हिन्दी संस्थान से भी सम्मानित किया जा चुका है। ज्ञात रहे उन्हें अब तक अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगभग 175 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

 

 

 

 

ज्ञात रहे कि डा0 सूर्यकान्त कोविड टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसके साथ ही चेस्ट रोगों के विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्थाओं इण्डियन चेस्ट सोसाइटी, इण्डियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एण्ड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी एवं नेशनल कालेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (एन0सी0सी0पी0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं तथा इण्डियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के मेडिकल साइंस प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन मेडिकल एसोसियेशन- एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेसिलिटीज के नेशनल वायस चेयरमेन भी रह चुके हैं। वे पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से अपने लेखों व वार्ताओ एवं टी.वी. व रेडियों के माध्यम से लोगो में एलर्जी, अस्थ्मा, टी.बी, कैंसर जैसी बीमारी से बचाव व उपचार के बारे में जागरूकता फैला रहे है।

Previous articleलोहिया संस्थान : परीक्षा के 24 घंटे में नर्सिंग भर्ती का रिजल्ट आउट
Next articleH3N2 बरतें सावधानी बचाव जरुरी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here