लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के विशेषज्ञ आर्थोपेडिक सर्जन डा. जीपी गुप्ता और उनकी टीम ने बोन कैंसर के मरीज की सर्जरी करके उसे नई जिंदगी दी है। मरीज के ब्लड कैंसर होने के कारण, उसके शरीर में कैंसर हड्डियों तक पहुंच गया था और जांघ की फीमर बोन टूट गई थी जिसके सर्जरी करके उन्हें मरीज को ठीक कर दिया है, हालांकि इलाज उसका चल रहा है।
श्रीमती रामबेटी की उम्र 60 वर्ष पति महेश प्रसाद निवासी लक्ष्मीपुर खीरी छह दिसंबर 2022 को मल्टिपल माइलोमा जो एक तरह से ब्लड कैंसर होता है , से पीड़ित थी एवं यह कैंसर उसके शरीर के सभी हड्डियों में फैल गया था।
जिसके कारण उसकी जांघ की हड्डी फ़ीमर बोन टूट गयी थी एवं मरणासन्न स्थिति में थी, उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। जिसका सफल इलाज बल बलरामपुर चिकित्सालय में हुआ एवं कैंसर थोड़ा सा कंट्रोल हुआ तब उसके हड्डी की ऑपरेशन करके उसमे प्लेट डाली गई ।
अब मरीज़ संतोषजनक स्थिति में है एवं आज उनको 4 महीने बाद बार चिकित्सालय से छुट्टी दी किया जा रहा है। उक्त मरीज़ के पास आयुष्मान कार्ड होने के कारण उनका समस्त इलाज नि शुल्क हुआ इस मरीज़ का इलाज कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभय सिंह के द्वारा किया गया एवं डॉक्टर ए पी सिंह के द्वारा उनके हड्डी का ऑपरेशन किया गया मरीज़ अब गुणवत्ता स्वास्थ्य और डिस्चार्ज किया जा रहा है।












