Advertisement
Home Medical News Kgmu:शुरूआत में मुंह के कैंसर को पहचान लेगी नयी रिसर्च

Kgmu:शुरूआत में मुंह के कैंसर को पहचान लेगी नयी रिसर्च

0
822

 

 

 

 

 

लखनऊ। सबसे ज्यादा मुंह का कैंसर को लोगों को होता है, लेकिन अब मुंह का कैंसर शुरुआती अवस्था में पहचाना जा सकेंगा। मुंह से कोशिका लेकर जांच कर बीमारी को शुरुआत में जानकारी होने पर सटीक इलाज किया जा सकता है। इससे मुंह के कैंसर से पीड़ित मरीजों के जल्द ठीक होने की संभावना बन गयी है। यह क्लीनिक खोज किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के फिजियोलॉजी विभाग के रिसर्च में निकला है। यह रिसर्च क्लीनिक एंड ट्रांसलेशनल आंकोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. श्रद्धा सिंह और डॉ. अखिलेश कृष्ण ने इस पर रिसर्च किया है। डॉ. श्रद्धा सिंह ने बताया कि पान मसाला व गुटखा का सेवन करने वाले 100 मरीजों को रिसर्च में शामिल किया गया। इनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक थी। रिसर्च में मुंह में गाल के अंदर से कोशिकाएं ली गयी। इसके बाद बीटा-2 एनर्जिक रिसेप्टर का पता लगाया गया। रिसर्च में देखा गया कि मुंह के कैंसर से पीड़ित लोगों में यह रिसेप्टर बढ़ा रहता है।

 

 

 

 

 

इसके बाद मॉलीक्युलर स्तर पर जांच में यह भी पता चला है कि बीटा-2 एनर्जिक रिसेप्टर प्रोटीन अपनी प्रक्रिया अन्य प्रोटीन के माध्यम से ही करता है। बीटा-2 एनर्जिक रिसेप्टर कैंसर को बढ़ाने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि शोध में शामिल 70 प्रतिशत लोगों में कैंसर की संभावना की पहचान की गयी।

 

 

 

 

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleKgmu: Opd में मरीजों की सुविधा के लिए एक अलग काउंटर
Next articleलोग अब आपकी मुस्कुराहट पर होंगे निसार …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here