Kgmu : डे-केयर सुविधा शुरू

0
687

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने डे केयर का विस्तार कर दिया है। इसके तहत अब बारह वार्ड के 78 बिस्तरों पर अब डे-केयर सुविधा रहेगी। इस सुविधा का उन मरीजों को मिलेगा जो कुछ घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती होते हैं। अभी तक इन मरीजों को पहले भर्ती प्रक्रिया के साथ डिस्चार्ज होने के लिए परिक्रमा करनी होती है। नयी प्रक्रिया से परिक्रमा से निजात मिल जाएगी।
केजीएमयू में अभी तक डायलिसिस कीमोथेरेपी, नेत्र रोग के अलावा विभिन्न चिकित्सीय प्रक्रिया के लिए मरीजों को दिन भर के लिए भर्ती होना पड़ता है। इसके बाद मरीज या उनके तीमारदार को डिस्चार्ज के लिए नो ड्यूज आदि कराने पड़ते हैं। इसमें मरीज व तीमारदार का समय बर्बाद होता है। इसको देखते हुए अब नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि ई-सॉफ्टवेयर पर मरीजों के भर्ती की सूचना अपडेट की जाएगी। दिन समाप्त होते ही इस तरह भर्ती मरीजों स्वत: ही डिस्चार्ज माने जाएंगे।

 

 

 

डे -केयर के लिए क्लीनिकल हिमेटोलॉजी – 15, डे केयर एमईटीसी वार्ड- 6, आईडीएच डे केयर वार्ड- 6, पीडियाट्रिक आंकोलॉजी- 4, पीडियाट्रिक थैलीसीमिया डे केयर- 3, क्वीन मेरी पोस्ट पार्टम वार्ड- 3, क्वीन मेरी डे केयर गाइनी ओटी कांप्लेक्स- 2, रेडियोथेरेपी डे केयर वार्ड मेन बिल्ंिडग- 16, रेमेटोलॉजी डे केयर- 2, सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी डे केयर वार्ड- 10, ट्रॉमा आर्थोपेडिक यूनिट प्राइवेट वार्ड- 1 बिस्तर चयनित किये गये है।

Previous articleसाफ पानी पिएं,राजधानी में फैल रहा है कालरा
Next articleतैनाती में नहीं चलेगा अटैचमेंट,जाना होगा …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here