गंदा पानी पीने से सौ बीमार, नौ की हालत गंभीर

0
784

 

 

 

 

लखनऊ। अलीगंज के बाद गंदा पानी पीने से विकासनगर के गजरहा का पुरवा में लोग बीमार हो गए है। यहां सौ से ज्यादा लोग डायरिया से पीड़ित हैं। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें महानगर भाऊराव देवरस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों ने गंदा पानी की आपूर्ति का आरोप लगाया है। नाराज लोगों ने हंगामा किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

गजरहा का पुरवा में बीते एक सप्ताह से गंदा व बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय निवासी सतीश, हरीश, रमाशंकर का आरोप है जल संस्थान के अफसरों से शिकायत की। इसके बावजूद किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया। हालात यह हैं पीला व बदबूदार पानी की आपूर्ति को देखने वाला भी कोई नहीं था। बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन, डॉ. धीरेंद्र, जल संस्थान के अधिकारी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दो दिनों से बीमारी फैली है। इसके बावजूद किसी भी विभाग के अधिकारी ने खबर लेना तक मुनासिब नहीं समझा। अब बीमारी भयानक रूप ले चुकी है। बीमारी को लेकर लोगों में दहशत है।
इलाके में हर घर में कोई न कोई सदस्य बीमारी की चपेट में आ गया है। कई घरों के सभी सदस्य बीमारी की जद में हैं। बीमारी फैलने के बाद कई घर अपने रिश्तेदारों के घर में चले गए हैं।

 

 

 

 

जल संस्थान के अफसरों ने गुणवत्ता परखने के लिए पानी के नमूने एकत्र किए। अलग-अलग घरों से पानी के आठ नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए अलीगंज प्रयोगशाला में भेजा गया।

 

 

 

 

 

बीमार लोगों में कपिल, आदित्य, शालिनी, आदित्य, सरिता, श्रीराम गौतम, राम चन्द्र, आराधना गौतम, अंजली, अनिकेत, राधिका, बीनू, खुशबू, जियालाल, रवि कुमार, आस्था, राधा, दिनेश, राजेश, अंकुर , बच्चों में सौम्या, खुशी, अभिषेक, अंश सोनी, अयांस, राखी, उपासना समेत अन्य बच्चे बीमारी की चपेट में आ गए हैं।

Previous articleअनियमित स्थानांतरण के विरोध में दूसरे दिन भी हुआ 2 घंटे कार्य बहिष्कार
Next articleयह लक्षण दिख रहे हो…हो सकता है हेपेटाइटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here