लोहिया संस्थान: भर्ती का विज्ञापन निकाल बेरोजगारों क़ो थी ठगने की तैयारी

0
740

 

 

 

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टर-कर्मचारियों की भर्ती का फर्जी विज्ञापन वायरल हो रहा है। बेरोजगारों को ठगने के लिए जालसाजों ने एक विज्ञापन निकाला है। इस विज्ञापन में डॉक्टर से लेकर वार्ड ब्वॉय तक के विभिन्न पदों पर भर्ती का दावा है। यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। फिलहाल संस्थान प्रशासन ने विज्ञापन को फर्जी करार देते हुए गोमतीनगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

 

 

 

 

 

बेरोजगारों ने ठगने के लिए लोहिया संस्थान के नाम पर जालसाजों ने फर्जी विज्ञापन निकाल कर सोशल मीडिया पर प्रचारित कर दिया है, इस विज्ञापन में डॉक्टर से टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय से लेकर करीब 16 तरह के 306 पदों पर आवेदन मांगे गये हैं। विज्ञापन को सही साबित करने के लिए अंग्रेजी में निकला गया है। इस भर्ती विज्ञापन में आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है, लेकिन विज्ञापन किस तारीख को निकाला गया। इसका जिक्र नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल विज्ञापन के बाद बेरोजगार अभ्यर्थी लोहिया संस्थान की अधिकृत वेबसाइट में विज्ञापन को तलाश कर रहे है। मगर वेबसाइट में भर्ती संबंधी फिलहाल का कोई विज्ञापन नहीं दिखा। कुछ परेशान अभ्यर्थी विज्ञापन की फोटो कॉपी लेकर संस्थान पहुंच गये। नौकरी का विज्ञापन देखकर संस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों के होश फ ाख्ता हो गये।

 

 

 

 

फर्जीवाड़े का मामला सामने आने पर संस्थान प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन भटनागर ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। डॉ. राजन भटनागर ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि कोई भी भर्ती का विज्ञापन संस्थान ने नहीं निकाला है, जब भी भर्ती होगी, अधिकृत वेबसाइट पर जरूर किया जाएगा।
बताते चले कि लोहिया संस्थान में पांच वर्ष पहले 1900 पदों पर भर्ती निकाली थी।

 

 

 

 

तब 20 से 22 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मगर बाद में अपरिहार्य कारणों से विज्ञापन निरस्त कर दिया गया, लेकिन हजारों अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क वापसी पर संस्थान ने निर्णय नहीं कर पाया है। न दोबारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गयी। ऐसा तब हुआ है जब राज्यपाल संस्थानों में खाली पदों पर नियमित भर्ती के निर्देश दे चुकी हैं। फिर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Previous articleमंकी पाक्स : इंटरनेशनल टर्मिनल्स पर विशेष निगरानी
Next articleदेश के टॉप थ्री न्यूरो सर्जरी अस्पतालों में लोहिया संस्थान शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here