नर्सिंग संवर्ग के गलत तबादलों पर महानिदेशक मौन, नर्सों में आक्रोश

0
1165

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कुछ जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नर्सिंग संवर्ग का स्थानांतरण समूह ग मानकर कर दिया था, जबकि नर्सिंग संवर्ग समूह ख के अन्तर्गत आते हैं। जब कुछ जनपदों में जानकारी मिली कि ये स्थानांतरण गलत तरीके से किया गया है ,तो कई जनपदों में सीएमओ द्वारा कैंसिल कर दिया गया। राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया बहुत खेद का विषय है कि महानिदेशक को भी 2 जुलाई को ही प्रत्र द्वारा अवगत कराया गया ,परन्तु कोई भी निर्देश अभी तक महानिदेशालय स्तर से जारी ना होने के कारण कई जनपदों में अभी तक सीएमओ द्वारा स्थानांतरण निरस्त नहीं किया गया है।

 

 

 

 

जबकि अम्बेडकर नगर, उन्नाव, हमीरपुर, बलिया कानपुर देहात ने अपने स्तर से आदेश निरस्त कर दिया हरदोई में उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थगित किया गया। वो भी केवल तीन लोगों का बाकी लोगों का हरदोई में स्थगित नहीं किया गया, जबकि प्रयागराज, अमेठी, आजमगढ़, कौशांबी, कासगंज, गाजीपुर, गाजियाबाद इत्यादि जनपदों में अभी तक सीएमओ द्वारा स्थानांतरण निरस्त नहीं किया गया।

 

 

 

 

 

 

जिससे आदेश की प्रत्याशा में नर्सेज को काफी दिक्कत हो रही है और आप जन को भी नर्सिंग सेवाओं से वंचित होना पढ रहा है।इस सम्बन्ध में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को पुनः निवेदन किया गया है ,परन्तु कार्यवाही नहीं हुई । जिससे नर्सिंग संवर्ग में काफी रोष व्याप्त हो रहा है। अगर यही स्थिति रही, तो अतिशीघ्र बाध्य होकर किसी भी समय आन्दोलनात्मक कार्यवाही हेतु बाध्य होना पड सकता है।

Previous articleथायराइड की हो दिक्कत, तुरंत मिले इनसे
Next articleGood news: उपभोक्ता वर्ग के लिए बिजली शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here