Advertisement
Home Medical News बांझपन, नेत्र रोग का होम्योपैथी से है सटीक इलाज

बांझपन, नेत्र रोग का होम्योपैथी से है सटीक इलाज

0
871
  1. लखनऊ। बांझपन का इलाज कराने के लिए आजकल लोग लाखों रुपये खर्च कर देते है, परन्तु होम्योपैथी में इसका सफल इलाज है। यह जानकारी डा. नीरज ने अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन-2022 में रविवार को कही।

 

 

यह सम्मलेन डॉ सीएफएस हैनिमैन (10 अप्रैल 1755- 2 जुलाई 1843) की स्मृति दिवस (पुण्यतिथि) के उपलक्ष्य में मनाया गया। सम्मेलन में घोषणा की गई कि होम्योपैथी को गांव गांव तथा घर घर तक पहुंचाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे तथा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
डा. नीरज ने कहा कि होम्योपैथी में स्पर्म काउंट से लेकर अंडाणु तक का सफल इलाज है।

 

 

 

 

इसके अलावा अन्य बांझपन की बीमारियों के इलाज में सफलता पायी गयी है। वही आई सर्जन डा. उपसम गोयल ने कहा कि वह आंखों के इलाज में एलोपैथ डाक्टर के साथ होम्योपैथ डाक्टर भी मरीजों को दवा देते है। यह एक सफल प्रयोग है। लगातार मरीजों को इससे लाभ हो रहा है। डा. तनवीर ने कैंसर बीमारी पर कहा कि कैंसर के शुरू आती दौर में होम्योपैथी इलाज सफल है।

 

 

 

 

 

 

कई बार कैंसर के गंभीर मरीजों को भी होम्योपैथी को राहत मिली है। सम्मेलन में प्रदेश के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक समेत देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1500 छात्रों एवं वैज्ञानिकों ने इस सम्मेलन में प्रतिभाग किया। होम्योपैथिक रिसर्च फाउंडेशन के डॉ. गिरीश गुप्ता द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही क्वालिफाइड होम्योपैथिक फेडरेशन कर्नाटक के डॉक्टर बी.डी. पटेल द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया। मथुरा के प्राइवेट प्रैक्टिशनर डॉक्टर अशोक सैनी द्वारा भी उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन में डॉ. लुबना कमाल, डॉ. प्रियंका भट्ट, डॉ. सी पी सिंह (चेयरमैन रिसर्च सोसायटी ऑफ होमियोपैथी) विशेष सहयोग रहा।
बीस से ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। पेपर प्रेजेंटेशन सत्र के दौरान, बैंगलोर के डॉ बी डी पटेल ने एक्ने वल्गरिस के बारे में बात की, लखनऊ के एक ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ सौरभ मिश्रा ने ऑन्कोलॉजी के सिद्धांतों पर चर्चा की, कोलकाता के डॉ रजत चट्टोपाध्याय ने बदलते समय में एकीकृत चिकित्सा पर जानकारी दी। सम्मेलन में डॉ रेणु महेंद्र (आयोजन सचिव), डॉ. एस.डी. सिंह (उपाध्यक्ष), डॉ. ए.के. सिंह (समन्वयक), और डॉ. बी.एन. आचार्य (संयोजक) मौजूद थे।

Previous articleप्रदेश में 16 जुलाई से शुरू होगा दस्‍तक अभियान
Next articleपैरासिटामोल ,बीपी सहित 84 दवाओं के दाम निर्धारित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here