सिने स्टार सलमान खान की इस तस्वीर को देख…फैंस बोले आप दोनों शादी कर लो

0
886

न्यूज। अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी की फोटोज इस वक़्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ईद के इस जश्न में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, करिश्मा कपूर सहित कई हस्तियां आई हुई थी। हाल ही में करिश्मा ने सलमान के साथ कुछ प्यारी फोटोज साझा की है, जो फैंस का दिल जीत रही हैं। फैंस कमेंट कर दोनों की शादी को लेकर भी बात करने लगे है।

लुक्स के बारें में बात की जाए तो करिश्मा ब्राउन सूट में दिखाई दे रही है। जिसके साथ साथ अभिनेत्री ने मैचिंग दुपट्टा कैरी कर रखा है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को पूरा किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही है। वहीं सलमान ब्लैक शर्ट और डेनिम जींस में हैंडसम दिख रहे है। करिश्मा सलमान के गले लगी हुई नजऱ आ रही है। दोनों बहुत खुश दिखाई दे रहे है। फोटोज शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- बैक विद ह्रत्र, सभी को ईद की मुबारकबाद। फैंस इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- आप दोनों शादी कर लो। एक अन्य यूजर ने लिखा- सलमान सर आपको करिश्मा से शादी करनी चाहिए थी, आपकी जोड़ी सच में कमाल है। बता दें सलमान और करिश्मा ने कई हिट मूवीज दी हैं, इसमें दुल्हन हम ले जाएंगे, बीवी नंबर 1, अंदाज अपना अपना, जीत जैसी मूवीज शामिल हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता था। शाहरुख-काजोल की तरह सलमान-करिश्मा की जोड़ी को भी फैंस खूब प्यार भी दे रहे है।

Previous articleमरीजों से व्यवहार सुधारें: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश
Next articleप्रदेश के हर जिले में बनेगा ड्रग वेयर हाउस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here