मरीजों से व्यवहार सुधारें: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश

0
911

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आस-पास के जनपदों के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से भी इलाज की उम्मीद लेकर गंभीर मरीज आते है।आने वाले मरीजों का परेशानियों को दूर करना डॉक्टर व कर्मचारियों का फर्ज है। इनमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं बरतना चाहिए। यह मानवता की सेवा कार्य है। सेवा करने का अवसर आप सबको प्रदान किया है। इसे पूरी कर्तव्य निष्ठा से निभाए। यह बात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर कही। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को एक जुट होकर पूरे प्रदेश को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाना है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, कर्मचारियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने वहां पर मौजूद डाक्टरों से अपील करते हुए कहा कि मैं उन सभी से यह आग्रह करता हूं कि उनके यहां इलाज के लिए आने वाले मरीज व तीमारदार को सदस्य समझ कर इलाज करना चाहिए। सभी लोग यह संकल्प करें कि आप के पास कोई भी मरीज आता है उसकी परेशानियों का निराकरण करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों के प्रति डॉक्टर और कर्मचारी व्यवहार में सुधार करना होगा। आपके दो मीठे बोल मरीज को सकारात्मक सहयोग देते है। उन्होंने कहा कि आप पर मरीजों का दबाव बहुत रहता है, लेकिन आपकी व्यवहारकुशलता किसी हद तक स्थितियां सुधारी जा सकती हैं।
कार्यक्रम में केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी, कुलसचिव आशुतोष द्विवेदी समेत अन्य डॉक्टर मौजूद थे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, कर्मचारियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसमें डॉ. बीके ओझा, डॉ एसएन शंखवार, डॉ. समीर मिश्रा, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, दिनेश राज, पीएस पंवार, अम्बरीश अग्निहोत्री, अखिलेश त्रिपाठी, श्याम मनी शुक्ला, आरपी त्रिपाठी, एके अवस्थी आदि शामिल हैं।

Previous articleस्कूली बच्चों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
Next articleसिने स्टार सलमान खान की इस तस्वीर को देख…फैंस बोले आप दोनों शादी कर लो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here