स्कूली बच्चों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

0
802

लखनऊ। राजधानी के स्कूलों में बच्चों में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। राजधानी में पिछले दो दिनों में तीन स्कूल के बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार बच्चों में मिल रहे कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग व अभिभावकों में चिंता बढ़ती जा रही है। संक्रमित बच्चें जीडी गोयना, कैथेड्रल और द मिलेनियम स्कूल के हैं। इसके अलावा राजधानी के अलीगंज, चिनहट क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की ज्यादा संख्या बनी हुई है। अगर देखा जाए तो बच्चों में संक्रमण दर 8.2 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लगातार लोगों को मास्क का प्रयोग करने व प्रोटोकाल का पालन करने का परामर्श दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 13 और बुधवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। कुल दो दिनों में 33 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें स्कूलों के बच्चें भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कैथेड्रल स्कूल में एक बच्चे में संक्रमित मिला है, जबकि जीडी गोयना और द मिलेनियम स्कूल में भी एक-एक बच्चा संक्रमित मिला है। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने सेनिटाइजेशन कराना शुरू कर दिया है। इसके अलावा संक्रमित मिलने वाले बच्चों के संपर्क में आने वालों टीचर, छात्र व अन्य कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच करायी जा रही है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन का कहना है कि सभी संक्रमित मरीजों में कोरोना कोई लक्षण नही हैं। सभी मरीज होम आईसोलेशन में दवाओं का सेवन कर रहे हैं। अगर देखा जाए तो 99.06 प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग राजधानी में प्रतिदिन छह से सात हजार लोगों की जांच करा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली व दूसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की दर 7.5 से लेकर 8.5 थी। अगर वर्तमान में आंकड़ों को देखा जाए तो मौजूदा समय में 8.2 प्रतिशत बच्चे संक्रमण की चपेट में हैं।

Previous articleलोहिया संस्थान : गड़बड़ी थमी नहीं, इन पर लगा दी रोक
Next articleमरीजों से व्यवहार सुधारें: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here