Advertisement
Home Entertainment एक्ट्रेस सामंथा ने दी सलाह, कभी भी न बनवाएं यह

एक्ट्रेस सामंथा ने दी सलाह, कभी भी न बनवाएं यह

0
828

न्यूज। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा था। उनके एक प्रशंसक ने अभिनेत्री से पूछा वह अपनी बॉडी पर किस तरह का टैटू बनवाना चाहती हैं।

जिस पर अभिनेत्री ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अब टैटू बनवाना पसंद नहीं है। अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि यंग लोगों को मेरी सलाह है कि कभी भी टैटू न बनवाएं।
सामंथा को तीन टैटू के लिए जाना जाता है, जो सभी उनके पूर्व पति नागा चैतन्य से संबंधित हैं। सामंथा ने पहले टैटू में वाईएमसी लिखाया था, जो सैम और नागा की पहली फिल्म ये माया चेसावे का संक्षिप्त नाम है।

दूसरा टैटू, जिसमें चाय लिखा है, उसकी दाहिनी रिब पर अंकित है, जबकि तीसरा टैटू अधिक अनोखा है, क्योंकि चैतू और सामंथा दोनों ने अपनी बाजू पर दो तीरों का एक ही जैसा टैटू गुदवाया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा अगली बार शकुंतलम और यशोदा में दिखाई देंगी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleप्रदेश में कोरोना संक्रमण के नये 163 केस
Next articleप्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य)को एलटी के पदों पर 25% कोटा निर्धारण कर पदोन्नति का एल टी संघ ने किया विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here