- लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीनमेरी में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नही होगी। मरीजों को आक्सीजन की लगातार आपूर्ति होती रहे, इसके लिए विभाग में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। बुधवार को केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने क्वीनमेरी यूनिट में स्थापित लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ किया।
कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने कहाकि क्वीनमेरी में प्रदेश भर से गर्भवती के अलावा अन्य बीमारियांे से पीड़ित महिलाएं गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती होती हैं। इनमें काफी महिलाओं को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है। हाई डिपेंडेसिव यूनिट में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से इस जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकता है
ऑक्सीजन सप्लाई के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तन्मय तिवारी ने बताया कि केजीएमयू में एक लाख 30 हजार लीटर लिक्विड मेडिकल ऑक्सिजन के भंडारण की क्षमता हो गई है। जो की पूरे देश में किसी भी चिकित्सा विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा है। मौजूदा समय में केजीएमयू में अलग- अलग स्थानों पर सात लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट संचालित है। कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ. विनीत शर्मा, क्वीनमेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. उमा सिंह, चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. एसपी जायसवार, कुलसचिव आशुतोष द्विवेदी, सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी. हिमांशु, मोलय बनर्जी, आरसी कौशिक, डॉ. संदीप तिवारी मौजूद रहे।ऑक्सीजन सप्लाई के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तन्मय तिवारी ने लिंडे कंपनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि केजीएमयू में एक लाख 30 हजार लीटर लिक्विड मेडिकल ऑक्सिजन के भंडारण की क्षमता हो गई है। जो की पूरे देश में किसी भी चिकित्सा विश्वविद्यालय में सर्वाधिक है। मौजूदा समय में केजीएमयू में सात लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट संचालित है। कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ. विनीत शर्मा, क्वीनमेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. उमा सिंह, चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. एसपी जायसवार, कुलसचिव आशुतोष द्विवेदी, सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी. हिमांशु, मोलय बनर्जी, आरसी कौशिक, डॉ. संदीप तिवारी मौजूद रहे।












