लखनऊ। गोमतीनगर के डा राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में सीधे पंजीकरण करा सकेंगे। डॉक्टर को दिखाने के लिए कोरोना की आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है, लेकिन अभी भर्ती के लिए मरीजों को कोरोना की नेगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। इसी प्रकार सर्जरी से पहले कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। इसमें किसी भी तरह का लापरवाही नहीं है।
आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण राजधानी में धीरे-धीरे कम हो रहा है। अभी ओपीडी में दो से ढाई हजार मरीज आ रहे हैं। लोहिया संस्थान प्रशासन ने मरीजों की दिक्कतें कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ओपीडी मरीजों के लिए कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट की बाध्यता को समाप्त कर दिया है।
प्रशासन तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। सभी विभागाध्यक्ष, कम्प्यूटर विभाग समेत दूसरे जिम्मेदार अधिकारियों को आदेश भेज दिया गया है। हालांकि भर्ती से पहले मरीजों को कोरोना की नेगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट जरूरी है। सर्जरी से पहले भी मरीजों को कोरोना की जांच रिपोर्ट जरूरी है।












