लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण से मौतें लगातार हो रही है। रविवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। राजधानी में अब तक 28 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। रविवार को 365 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले है। जब कि 1196 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीत ली है। आंकड़ों के अनुसार राजधानी में कोरोना के 4,513 सक्रिय मरीज है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण पिछले दो दिन से पांच सौ से कम चल रहा है। रविवार को राजधानी में कोरोना के 365 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें भी देखा जाए तो सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित अलीगंज व चिनहट में मरीज मिले है। यह दोनों क्षेत्र तीसरी लहर में लगातार कोरोना संक्रमित चल रहे है। हालांकि राजधानी के लगभग सभी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण सौ से कम चल रहा है। फि लहाल कोरोना संक्रमण से मौतें थम नहीं रही है।
गैर राज्यों से आए 49 यात्रियों में संक्रमण मिला है। इसके अलावा सम्पर्क में आये 87 लोग जांच में संक्रमित मिले हैं। अगर देखा जाए तो विभिन्न अस्पतालों में सर्जरी से पहले आरटीपीसीआर जांच में ग्यारह मरीज संक्रमित मिले है। इसके अलावा हल्का खांसी-जुकाम या बुखार आदि लक्षण वाले आरटीपीसीआर की जांच में 141 लोग संक्रमित निकले। इसके अलावा सात स्वास्थ्य कार्यकर्ता व कमांड हॉस्पिटल में 23 लोगों में कोरोना संक्रमित है।
वही रविवार को किडनी की बीमारी से पीड़ित 65 वर्षीय संक्रमित मरीज की कृष्णानगर स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गयी। इसके अलावा प्रयागराज निवासी 51 वर्षीय महिला की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गयी।












