मेगा वैक्सीनेशन में 66 हजार से ज्यादा लोगों को लगा टीका

0
642
जून से कोवैक्सीन के लिए जरूरी ड्रग का प्रोडक्शन होगा शुरू, हैदराबाद की IILs ने दी जानकारी

 

 

 

 

 

लखनऊ । राजधानी में कोरोना टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मेगा टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। मेगा टीकाकरण कैम्प में बनाये 616 केन्द्रों पर लगभग 66 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। केन्द्रों पर सुबह टीकाकरण कराने वालों की भीड़ कम थी, लेकिन दोपहर में काफी संख्या में लोग ने पहुंच कर टीकाकरण कराया। अभियान की खास बात यह थी कि किशोर वर्ग से लेकर अधिक उम्र के पात्र लोगों को टीका लगाया गया। मेगा टीकाकरण अभियान में सुबह से ही स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम लगातार सभी क्षेत्रों का भ्रमण कर टीकाकरण की जानकारी ले रही थी।
कोरोना से बचाव का टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाया जा रहा है। कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। आंकड़ों के अनुसार 35 से 40 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिंह ने बताया कि 80 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, इसके तहत मौके पर ही पहुंच कर पंजीकरण कि या जा रहा था। इसके बाद टीका लगा दिया। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड व अन्य मान्य पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य था। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा ताकि लोगों को टीका लगाने के लिए सुबह नौ बजे से अभियान शुरू किया गया। सुबह कोहरे व ठंड के कारण केन्द्रों पर टीकाकरण कराने के लिए लोगो की संख्या दिख रही थी। दोपहर में धूप निकलने के साथ ही टीकाकरण कराने के लिए भी लोग अाना शुरू हो गये। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर रखा था। टीकाकरण कराने वालों में ज्यादातर सेकेंड डोज व बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या ज्यादा बनी हुई थी। पहली बार भी टीका लगवाने वाले जागरूक होकर पहुंच रहे थे। इनमें किशोर वर्ग की संख्या ज्यादा थी।
सीएमओ के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि राजधानी के प्रमुख अस्पताल अौर सीएचसी आलमबाग को 39, सीएचसी ऐशबाग को 7 आैर सीएचसी अलीगंज को 24 केन्द्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसी प्रकार सीएचसी चिनहट को 29, सीएचसी गोसाईगंज को 70, सीएचसी गुडम्बा को 17, सीएचसी इंदिरानगर को 13, सीएचसी इंटौंजा को 16, सीएचसी काकोरी 50, सीएचसी मलिहाबाद को 46, सीएचसी माल को 70 आैर सीएचसी मोहनलालगंज के अंतर्गत 88 केन्द्रों को संचालन किया गया, इनमें स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय आैर सामाजिक एवं धार्मिक स्थलों को भी वैक्सीनेशन सेन्टर बनाया गया था। ग्रामीक्ष क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया था। इस कारण लोग टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।

Previous articleयहां फॉरेसिंक ट्रेनिंग कर इनकी करेगी हेल्प नर्सेज
Next articleमिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस, निजीकरण से कर्मचारी कल्याण संभव नहीं- सुनील यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here