लखनऊ। राजधानी कोरोना संक्रमण में कमी नही हो रही है। शुक्रवार को 2290 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। यह संक्रमण ठीक होने वाले मरीजों से कम है। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में 1586 पुरुष, 1018 महिला है। वही कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी 17495 बनी हुई है।
कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में अलीगंज क्षेत्र में अभी भी सबसे ज्यादा संक्रमित है। हालंाकि संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र अलीगंज में मरीजों की संख्या 500 से घटकर 349 रह गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को कई दिन बाद 2290 संक्रमित मरीजों की संख्या हुई। बृहस्पतिवार को 3643 लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई थी, जो कि तीसरी लहर में सबसे ज्यादा राजधानी में थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 18 जनवरी 2173 के बाद संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से बढ़ रही थी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक इस बार कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बीच में कम और ज्यादा हो रहा है। इसलिए एक दिन में मरीजों की कम हुई संख्या के आधार पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। डॉ. मिलिंद वर्धन का कहना है कि कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए लगातार सम्पर्क में आये लोगों की जांच की जा रही है। अगर आंकड़ों को देखा जाए, तो 22 हजार से अधिक लोगों की आरटीपीसीआर जांच करायी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो राज्यों से आये यात्री 112 कोरोना संक्रमित मिले है। जब कि 1027 संक्रमित सम्पर्क में आने के कारण पाजिटिव हो गये। कोरोना संक्रमण के लक्षणों में सर्दी जुकाम व बुखार होने पर जांच कराने पहुंचे 546 लोग संक्रमित मिले है। सर्जरी पहले जांच कराने वाले 75 कोरोना संक्रमित मिले है। वही हेल्थ वर्करों में 62 कोरोना संक्रमित मिले है। वही चार कोरोना संक्रमित गर्भवती भी जांच में संक्रमित पायी गयी है। कमाण्ड हास्पिटल में 69 कोरोना संक्रमित मरीज जांच के बाद मिले है।












