लखनऊ। कोरोना संक्रमण को तेजी से बढ़ता देखा अब गोमती नगर स्थित लोहिया संस्थान प्रशासन ने टेली ओपीडी की शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए सभी विभागों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिये गये हैं। मरीज अपनी बीमारी के अनुसार विभाग में डाक्टर को फोन कर परामर्श ले सकते हैं।
अभी मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए लोहिया संस्थान की ओपीडी तक परिक्रमा करनी पड़ती है। ओपीडी में पंजीकरण से पहले कोरोना जांच करानी आवश्यक है। संक्रमण काल में मरीजो की दिक्कत को कम करने के लिए संस्थान प्रशासन ने टेली ओपीडी शुरू की है। मरीज फोन पर डॉक्टर की सलाह ले सकेंगे। यह सुविधा नए संग पुराने मरों के लिए मददगार साबित होगी। संस्थान की ओर से सभी 30 विभागों के अलग-अलग फोन नंबर की सूची जारी की गई है। यह सूची संस्थान की वेबसाइट पर देखी सकती हैं।
संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन भटनागर का कहना है कि सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ से दो बजे तक टेली ओपीडी की सुविधा दी जाएगी। शनिवार को सुबह नौ बजे से 12 बजे के मरीज डॉक्टर की सलाह ले सकेंगे। मरीजों को किसी भी तरह की दूसरी जानकारी लेनी है, या फिर ओपीडी में डाक्टर से बात करने में दिक्कत आ रही हो, तो उसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0522-6692000, 6692001,6692002 पर भी संपर्क कर सकते हैं।












