शहर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित 3517,एक मौत

0
552

 

 

 

लखनऊ।  कोरोना संक्रमण राजधानी में तमाम दावों के बाद भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी में आज भी संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गयी। कोरोना जांच रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में बुधवार को सबसे ज्यादा मरीज 3517 संक्रमित मिले है।

 

कोरोना संक्रमण से मरने वाली महिला का इलाज किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कोविड अस्पताल में चल रहा था। मरीज को किडनी संबंधी दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया था। अगर आंकड़ों को देखा जाए तो तीसरी लहर में डेढ़ हफ्ते में कोरोना संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

राजधानी में लखनऊ निवासी 48 वर्षीय महिला को किडनी की दिक्कत होने पर केजीएमयू में भर्ती कराया गया। डाक्टरों यहां इलाज से पहले मरीज की आरटीपीसीआर जांच हुई, जिसमें कोरोना संक्रमित निकल आयी। इसके बाद महिला मरीज को इलाज के लिए कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कोविड हास्पिटल में मरीज को किडनी की दिक्कत के अलावा कई अन्य परेशानी होने लगी। आनन-फानन में उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। जहां इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत हो गयी। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला मरीज को किडनी की दिक्कत के अलावा कई अन्य गंभीर दिक्कतें जांच में निकली थीं। वही दूसरी ओर राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रही है। अब तक 3517 संक्रमित मरीज इससे पहले तीसरी लहर में राजधानी में नहीं आये है। आंकड़ो को देखा जाए तो इससे पहले आठ मई को 3004 कोरोना संक्रमित मिले थे। राजधानी के अलीगंज में क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 502 पार कर गया। अभी तक यह आंकड़ा 400 के आस- पास ही टिका रहता था। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि रोजाना 22 सौ से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो रही है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की जांच में यात्रा करके लौट रहे 147 संक्रमित निकले है। इसके अलावा 472 लोग कोरोना के लक्षण होने पर जांच कराने गये थे, जिसमें कोरोना संक्रमित निकले है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। गोसाईगंज क्षेत्र में 44 कोरोना संक्रमित निकले है। वही माल क्षेत्र में 35 व काकोरी का 36 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा अलग- अलग अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आये है।

Previous articleकोरोना से एक और मौत, शहर में 2173 संक्रमित
Next articleलोहिया संस्थान में टेली ओपीडी शुरू करने की घोषणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here