लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राजधानी में लगभग 2510 के लगभग कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राजधानी के सभी क्षेत्रों में लगभग संक्रमण बढ़ा है।
कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा अलीगंज क्षेत्र में बना हुआ है। इसके बाद चिनहट में संक्रमण में ज्यादा है। सरोजनी नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। जानकारी के अनुसार अलीगंज क्षेत्र में 423 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं ,जबकि चिनहट क्षेत्र में 336 मरीज है. इसके बाद सरोजिनी नगर क्षेत्र में 229 मरीज संक्रमित है। आलमबाग क्षेत्र में 309 इंदिरा नगर क्षेत्र में 273 और सिल्वर जुबली के क्षेत्र में 234 संक्रमित मरीज मिले है। एन के रोड क्षेत्र में 154कोरोना मरीज है। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो कोरोना संक्रमण सिर्फ शहरी क्षेत्र ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा वन 29 मरीज गोसाईगंज क्षेत्र मिले हैं स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि ज्यादातर गैर राज्यों से आने वाले मरीजों में संक्रमण मिल रहा है। इसके बाद इनसे संपर्क में आने वालों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का मानना है कि लोगों को मास्क के बिना नहीं निकलना चाहिए। अनावश्यक भीड़ वाले इलाकों में नहीं जाना चाहिए।












