New change : कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद इसकी होगी जांच

0
675

 

 

 

 

लखनऊ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण में गाइडलाइन 1 जानकारी जानकारी जोड़ी है।अब कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शव से जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। इस जांच से कोरोना संक्रमण के वैरिएंट का पता लगाया जाएगा। ताकि संक्रमण में कौन से वैरिएंट से मरीज की मौत हुई है, इसका पता लगाया जाएगा। लखनऊ सीएमओ कार्यालय में भारत सरकार की तरफ से जारी नई गाइडलाइन आ गई है। फिलहाल तीसरी लहर में बीते अभी तक किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

 

 

 

देश में कोरोना से हो रही मौतों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन में थोड़ा सा परिवर्तन किया है।

 

 

इसके तहत कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जायेगी। ताकि पता लगाया जा सके कि संक्रमित की मौत किसी वैरिएंट से हुई है। अब कोरोना से मौत के बाद , उसका नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए एकत्र किया जाएगा। अब तक लखनऊ में 2651 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Previous articlePgi : गले की नस दिल में पहुंचा कर दी वैलूनिंग
Next article75वॉ आजादी का अमृत महोत्सव उमंग उड़ान” प्रतियोगिता में खूब लड़े पेंच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here