शहर में Corna ने पकड़ी रफ्तार, संक्रमण दो हजार के करीब पहुंचा

0
909

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को राजधानी में लगभग 1956के करीब कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा
चिनहट और अलीगंज क्षेत्र में बना हुआ है।

 

 

इसके बाद सरोजनी नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। जानकारी के अनुसार अलीगंज में 315 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं ,जबकि चिनहट में 313 मरीज है इसके बाद सरोजिनी नगर क्षेत्र में 214 मरीज संक्रमित है। आलमबाग क्षेत्र में 185 इंदिरा नगर क्षेत्र में 174 और सिल्वर जुबली के क्षेत्र गोला गंज, बाजार खाला में भदेंवा में 165कोरोना संक्रमित है।

 

 

एन के रोड क्षेत्र में 151कोरोना मरीज है। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो कोरोना संक्रमण सिर्फ शहरी क्षेत्र ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि ज्यादातर गैर राज्यों से आने वाले मरीजों में संक्रमण मिल रहा है। इसके बाद इनसे संपर्क में आने वालों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का मानना है कि लोगों को मास्क के बिना नहीं निकलना चाहिए। अनावश्यक भीड़ वाले इलाकों में नहीं जाना चाहिए।

Previous article106 ओमीक्रान मरीज शहर में,मचा हड़कंप
Next articlePgi: मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here