न्यूज। दवा निर्माता ल्यूपिन ने शुक्रवार को देश में मोलनूलुप ब्राांड नाम से एंटीवायरल दवा मोलनुपिरावीर कोरोना के इलाज के लिए उतारी है। भारत को आैषधि महानियंत्रण (डीसीजीआई) द्वारा ऐसे वयस्क कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए मोलनुपिरावीर को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण दिया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने सहित बीमारी के बढने का उच्च जोखिम है। दावा है कि मुंह के जरिए दी जाने वाली मोलनुपिरवीर कोविड-19 के प्रेरक एजेंट सार्स-सीओवी-2 की प्रतिकृति को रोकता है।
ल्यूपिन के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, ”मोलनूलुप को मंजूरी उचित समय पर मिली है क्योंकि भारत में कोविड-19 से जुड़े मामले फिर से बढ रहे हैं। पिछले दो वर्षों में कोविड-19 के सामने आने के बाद से मुंह से दी जा सकने वाली एंटीवायरल दवा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसे चिकित्सक मरीजों के लिए लिख सकें आैर जिन्हें मरीज सुगमतापूर्वक घर पर ले सकें। उन्होंने कहा कि कंपनी के मजबूत वितरण तंत्र के जरिये मोलनूलुप को मरीजों की मांग के अनुरूप अखिल भारतीय स्तर पर दवा घरों में उपलब्ध कराया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, मोलनुपिरावीर मुंह से दी जाने वाली एंटीवायरल दवा है आैर ब्रिाटेन के आैषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) तथा अमेरिका के खाद्य एवं आैषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा कोविड-19 के हल्के व मध्यम लक्षण वाले मरीजों के उपचार के लिये इसकी मंजूरी दी गई है।












