लखनऊ। शहर में कोरोना संक्रमण प्रतिदिन लगभग दुगने की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसके बाद भी बाजारों से अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे है, जब कि सोशल डिस्टेंसिग तो दूर की बात है। बृहस्पतिवार को राजधानी में 408 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है, जबकि बुधवार को 288 लोग संक्रमित मिले थे आैर 24 घंटे में 120 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को एटीएस के 11 जवान कोरोना संक्रमित मिले है। वही लोक बंधु अस्पताल के डाक्टर व फार्मासिस्ट भी कोरोना संक्रमित मिले है। राजधानी में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण चिनहट व कैसरबाग क्षेत्र में मिल रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को 11 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है।
वर्तमान में राजधानी में कोरोना संक्रमण के 1153 सक्रिय मरीज हो गये है।
राजधानी में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की ंिचंता को बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण गैर जनपदों से आने वाले यात्रियों में मिल रहा है। उसके बाद उनके सम्पर्क में आने वाले संक्रमण निकल रहा है।
बृहस्पतिवार को यात्रा कर लौटे 96 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। इसके अलावा मरीज के संपर्क में आने वाले 113 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि पहले मरीज के संपर्क में आने वाले कम लोग संक्रमित होते थे। इस बार यह ग्राफ बढ़ रहा है।
इसके अलावा राजधानी में कोरोना संक्रमण की चपेट में एटीएस जवानों भी आ गये है। ग्यारह जवानों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कम्प मच गया है। इन जवानों के संपर्क में आने वालों की जांच करायी जा रही है। बताते चले कि अमौसी एयरपोर्ट के निकट एटीएस का मुख्यालय है। यहां पर प्रोटोकाल के तहत जवानों की कोरोना जांच करायी गयी थी। इसमें 11 जवानों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कहना है कि अब इन जवानों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच हो रही है। सभी जवान बिना लक्षण वाले हैं। इस लिए इन्हें होम आईसोलेशन में रहने की परामर्श दिया गया है।
इसके अलावा सर्दी-जुकाम और बुखार के अलावा अन्य लक्षण महसूस होने पर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल आ रहे हैं। कोरोना के लक्षण लगने पर जांच करायी जा रही है। बृहस्पतिवार को 72 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इन मरीजों में हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा कमांड हॉस्पिटल में जांच के लिए आए 26 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल के दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट में कोरोना संक्रमण मिला है। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों के 10 डॉक्टर व कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इससे पहले गोमतीनगर के निजी अस्पताल के 30 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इस दौरान केजीएमयू के चार रेजिडेंट व एक नियमित डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की माने तो कोरोना संक्रमण सबसे चिनहट क्षेत्र में हैं। इसके बाद गोमतीनगर व फैजाबाद रोड के आस-पास कालोनियों में सबसे ज्यादा लोगों में संक्रमण मिल चुका है। अब तक चिनहट में 69 और कैसरबाग में 44 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो कोरोना संक्रमितों के भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या काफी कम है। वर्तमान में 11 मरीज अस्पताल में भर्ती चल रहे हैं। सात मरीजों का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। वहीं चार मरीज पीजीआई में भर्ती हैं। कमांड हॉस्पिटल में 21 मरीज भर्ती हैं।












