कोरोना हुआ तेज,86 संक्रमित

0
523

 

 

 

 

लखनऊ। सोमवार को सत्ताइस यात्रियों के  साथ ही 86 लोगों में कोरोना संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश या अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के संक्रमित मिलने पर जीनोम सिक्वेसिंग के लिए नमूने भेजे गए हैं। इसके अलावा सम्पर्क में आकर संक्रमित हुए लोगों पर निगाह रखी जा रही है। ज्यादातर मरीज कोरोना के कम लक्षणों वाले है आैर ज्यादातर होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 13 कोरोना संक्रमित कंमाड हास्पिटल में भर्ती है, तो चार मरीज केजीएमयू में भर्ती चल रहे है। जब कि दो कोरोना संक्रमित मरीज अन्य अस्पतालों में भर्ती चल रहे है। सोमवार को चार मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होकर डिस्चार्ज हो गये। जब कि राजधानी में कोरोना के 360 सक्रिय मरीज है।
राजधानी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट में 86 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इसमें पांच कोरोना संक्रमित मरीज दूसरे जिलों के हैं, जबकि दो मरीज दूसरी जांच रिपोर्ट में संक्रमित मिले है। जांच में स्वास्थ्य विभाग लगातार संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच करा रहा है, जिसमें 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हें। प्रोटोकाल के तहत एक संक्रमित के संपर्क में आने वाले 50 से 55 लोगों की जांच हो रही है। गोमतीनगर विस्तार स्थित निजी अस्पताल के चार अन्य कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इंदिरा नगर के शक्ति नगर, सेक्टर नौ व अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना के संक्रमित मरीज मिले है।

 

 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को जारी रिपोर्ट में 27 यात्री है, जो कि कोरोना संक्रमण की जांच में संक्रमित मिले है। यह यात्री दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, मुबई, गुजरात सहित अलग- अलग दूसरे राज्यों की यात्रा कर लौटे हैं। अब इनके संपर्क में आने वालों की जांच हो रही है। दो लोगों ने बाहर जाने के बाद जांच करायी गयी, तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गयी है। इसके अलावा सर्जरी से पहले कोरोना जांच के बाद चार मरीज संक्रमित मिले हैं। सर्जरी टाल कर आइशोलेशन में भेज दिया गया है। जब कि 14 लोगों ने सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे लक्षण नजर आने पर कोरोना की जांच करायी तो वह भी संक्रमित मिले है।

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि कोरोना संक्रमितों की लगातार निगरानी के तहत कोविड कमांड सेंटर से मरीजों की स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। हेल्थ टीम मरीजों को घर जाकर दवाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर संक्रमित होम आईसोलेशन में है। वर्तमान में राजधानी में 229 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये गये है। जहां पर 200 से अधिक आरआरटी टीमें तैनात है, जो कि उस जोन में काम कर रही है।

Previous articleलोहिया संस्थान : कार्रवाई के निकला लेटर गायब
Next articleस्वास्थ्य मंत्री के आदेश का भी नहीं होती कार्रवाई…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here