बेहतर कार्य के लिए कर्मचारी सम्मानित
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नये वर्ष से मरीजों को ब्लड से जुड़ी कई योजनाओं को शुरू किया गया। संस्थान में आयोजित योजनाओं का शुभारंभ चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने किया। इसके तहत अब संस्थान में भर्ती गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर ब्लड दिया जाएगा। वही थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को ल्यूकोरिड्यूस्ड ब्लड भी मिल सकेगा। अभी तक ब्लड का विशेष अव्ययव सिर्फ पीजीआई में ही मिल पाता था। संस्थान में विशेष प्रकार के साफ्टवेयर से मरीज को ब्लड चढ़ाया गया कि नहीं, इसकी जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर निमिषा सोनकर, जितेंद्र, प्रदीप कुमार वर्मा, नमिता उपाध्याय, मंजू कन्नौजिया, विनय कुमार तिवारी, ब्राजेश कुमार को सम्मानित किया गया।
नये वर्ष पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने ब्लड बैंक से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि लोहिया के डॉक्टर-कर्मचारी नये वर्ष का स्वागत ब्लड डोनेशन से किया गया। यह परंपरा बहुत अच्छी है। इससे मरीजों को आर्शीवाद मिलेंगा। इस परंपरा को आगे बनाए रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि संस्थान ने कम समय में कई महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल करते हुए निरंतर नये आयाम स्थापित कर रहा है। यहां ब्लड बैंक में कभी ब्लड यूनिट की कमी नहीं हुई है, जबकि संस्थान में हार्ट, कैंसर, प्रसव, गुर्दा प्रत्यारोपण समेत दूसरी गंभीर बीमारियों की सर्जरी हो रही हैं। यहां कभी ब्लड की कमी से मरीज का सर्जरी नहीं टली है। संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि मरीजों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं। यहां के डॉक्टर व कर्मचारी अपने कर्तवयों को ईमानदारी से निभा रहे हैं। भविष्य में भी डॉक्टर-कर्मचारी मेहनत से काम करेंगे। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज करेंगे।
ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि प्रत्येक महीने लगभग 200 ब्लड यूनिट अस्पताल में भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं को चढ़ाया जाता है। इनमें कई बार देखा गया है कि मरीज के पास डोनर नहीं होते हैं। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को डोनर की तलाश में दिक्कत होती थी। मरीजों की दिक्कतों को कम करने के लिए डोनर की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
आज आयोजित 46 से अधिक डॉक्टर व कर्मचारियों ने ब्लड डोनेशन किया। यह ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, हार्ट व जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर मुहैया कराया जाएगा। ब्लड डोनेशन करने वालों में डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. संजय भटनागर, डॉ. अरविन्द, अमित शर्मा, धर्मेंन्द्र सोनी, अनुग्रह डीन शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. दीपक मालवीय, सीएमएस डॉ. राजन भटनागर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत राय, डॉ. वीके शर्मा, एनएचएम में स्टेट कॉडिनेटर अभिषेक सिंह, थैलेसिमिया सोसाइटी के जिलाध्यक्ष प्रवीन आर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।











