राजधानी में Corna के आठ मरीज, बढ़ रहे केस

0
816

 

 

 

 

लखनऊ। कोरोना संक्रमण का कहर राजधानी में  बढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी में जांच रिपोर्ट में आठ लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर से लिए सैम्पल में एक और व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके अलावा दुबई से लौटे यात्री में भी कोरोना संक्रमण मिला है। इसके बाद सम्पर्क में आये लोगों के नमूने आैर जीनोम सिक्वैंसिग के लिए भी नमूना लिया गया है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने पर दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जब कि 54 कोरोना के सक्रि य मरीज राजधानी में हो गये है।

 

बताते चले कि सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी और पत्नी दोनों कोरोना संक्रमित हो गये थे। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आये करीब 90 लोगों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट में इनमें से एक अन्य व्यक्ति में संक्रमण मिला है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार संक्रमित मिले मरीज में कोई कोरोना के कोई लक्षण नहीं है।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके अलावा दुबई से लौटे यात्री में कोरोना संक्रमित मिला है। कोई लक्षण न होने के कारण मरीज नैपियर रोड स्थित अपने आवास में होम आईसोलेशन में हैं। इसके अलावा केजीएमयू यूरोलॉजी में इलाज कराने से पहले चांदगंज निवासी मां और बेटे में कोरोना संक्रमण मिला है। यह दोनों ओपीडी में दिखाने से पहले जांच करायी थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। यह दोनों मरीज भी होम आईसोलेशन में हैं। गोमतीनगर निवासी पति और पत्नी में भी जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जगदीशपुर स्थित कबीर मार्ग क्ले फैक्ट्री मालिक निवासी एक व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण मिला है। वहीं विक्रमादित्य मार्ग निवासी एक व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले वह संक्रमित के संपर्क में आ गया था।

 

Previous article25 दिसंबर से यूपी में रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू
Next articleवैक्सीन लगवाने पर यहां मिलेगा रिफाइंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here