कानपुर के बाद लखनऊ में जीका वायरस इंट्री

0
794

 

 

 

 

 

लखनऊ। कानपुर के बाद अब जीका वायरस ने लखनऊ पहुंच गया है। यहां दो लोग जीका वायरस की चपेट में आ गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में दो लोगों में जीका संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीका की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन-फानन में रात में ही प्रभावित क्षेत्रों में टेस्ट शुरू करा दिया। वहीं नगर निगम ने इलाके में फागिंग की है।
राजधानी में लोगों को कोरोना, डेंगू , चिकनगुनिया आदि बीमारियों से निजात नहीं मिल पा रही है। एक के बाद एक बीमारी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। डेंगू ने राजस्थानी में दिक्कतें बढ़ा रखी थी। अब जीका वायरस की दस्तक ने लोगों की नींद उड़ा दी है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि हुसैनगंज के फूलबाग निवासी एक पुरुष में जीका वायरस का संक्रमण मिला है। बुखार के बाद मरीज की जांच कराई गई थी। इसी तरह कृष्णानगर निवासी 24 वर्षीय महिला पर भी जीका वायरस का संक्रमण है। डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मरीजों को आईसोलेट कर दिया गया है। दोनों मरीजों की स्वास्थ्य सामान्य है।
रात में जांच व कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग
डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि मरीजों में जीका की पुष्टि के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। रात में मरीज के घर व उसके आस-पास के लोगों की कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। राहत की बात यह है कि मरीज के आस पड़ोस के लोगों में बुखार की पुष्टि नहीं हुई है। मरीज के परिवार के चार सदस्यों के ब्लड के सैम्पलिंग किए गए हैं। 50 घरों में कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर फागिंग कराने में जुट गए हैं। दोनों प्रभावित क्षेत्र में देर रात तक फागिंग व कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की कार्रवाई की गयी।

Previous articleलोहिया संस्थान से एक और इस विशेषज्ञ डॉक्टर का पलायन
Next articleराजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here