अंतरराष्ट्रीय पैथालॉजी दिवस पर डा. सुमिता सम्मानित

0
761

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित कलाम सेंटर में पैथालोजी विभाग द्वारा “अंतराष्ट्रीय पैथालोजी दिवस ” मनाया गया । यह वार्षिक जागरूकता दिवस है जो स्वास्थ्य सेवा समुदाय और सभी के जीवन मे पैथोलॉजी की मौलिक भूमिका को उजागर करने के लिए समर्पित है ।

इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति ले0जन0 डॉ बिपिन पुरी रहे ।उन्होंने डॉ सुमिता गोखले का आभार व्यक्त किया एवं विभाग को शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर गेस्ट लेक्चरर डॉ0 सुमिता गोखले(विभाग की पूर्व छात्रा) डायरेक्टर ,साइटोपैथोलॉजी और माइक्रो बायोलॉजी, विनचेस्टर हॉस्पिटल , यू एस ए रही । डॉ गोखले ने कुछ वर्षों में कई पत्र लिखे जो पियर रिव्यू सहित कई पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए है । उन्हें 40 अंडर पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया है ।

डॉ गोखले ने व्याख्यान का प्रारंभ सर्वाइकल साइटोलोजी की स्लाइड से किया , उन्होंने विश्वविद्यालय की क्लिनिकल ग्रैंड राउंड में निर्देशित बायोप्सी में पैथोलॉजिस्ट की भूमिका पर चर्चा की । डॉ सुमिता द्वारा सामान की खरीद के व्यवहारिक पहलुओं, अल्ट्रासाउंड , एंडोस्कोपी एवम सीटी पर विस्तार से चर्चा की एवम रोगी की देखभाल के लिए बहु विषयक दृष्टिकोण में पैथोलॉजिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो0 उमा सिंह, डीन एकेडमिक, प्रो0 अमिता जैन, विभागाध्यक्ष , माइक्रोबायोलॉजी विभाग , प्रो0 नुजहत हुसैन , विभागाध्यक्ष , पैथालोजी विभाग , आर एम एल हॉस्पिटल, डॉ रिद्धि एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन प्रो0 यू एस सिंह , विभागाध्यक्ष , पैथालोजी विभाग की देखरेख में डॉ शालिनी भार्गव द्वारा किया गया ।

Previous articleप्रदेश 10 करोड़ से अधिक वैक्सीन की प्रथम डोज देने वाला देश का पहला राज्य
Next articleलोहिया संस्थान से एक और इस विशेषज्ञ डॉक्टर का पलायन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here