प्रदेश 10 करोड़ से अधिक वैक्सीन की प्रथम डोज देने वाला देश का पहला राज्य

0
537

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में कोरोना के कुल 92 एक्टिव मामले हैं

 

प्रदेश में कल एक दिन में 10,27,093 डोज दी गयी

 

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें

 

 

 

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,57,918 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले आये हैं। प्रदेश के 43 जनपदों में कोविड का कोई भी एक्टिव केस नहीं है तथा 03 जनपदों में दो-अंकों में कोविड के केस हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8,48,19,258 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6 तथा अब तक कुल 16,87,240 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 92 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 10,27,093 डोज दी गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश 10 करोड़ से अधिक वैक्सीन की प्रथम डोज देने वाला देश में पहला राज्य है। अब तक पहली डोज 10,01,96,279 तथा दूसरी डोज 3,57,02,997 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 13,58,99,276 डोज दी जा चुकी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीय प्रबन्ध किये गये है। सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियांें को अपनाएं। कानपुर में  जीका वायरस के मामले मिले है, जिनमें से आज 17 लोग पूर्णतः स्वस्थ हो गये हैं। उन्होंने बताया कि जीका वायरस अन्य जनपदों में न फैले इसके लिए एग्रेसिव टेस्टिंग कराते हुए 3500 से अधिक टेस्टिंग की गई। जीका वायरस एडिज मच्छर के काटने से फैलता है इसलिये इसके लिए जिस प्रकार से डेंगू एवं चिकनगुनिया के लिए जो सावधानी बरती जा रही है उसी तरह इसके लिए भी सावधानी बरती जाय।

Previous articleNew life given to baby by performing complex rare surgery
Next articleअंतरराष्ट्रीय पैथालॉजी दिवस पर डा. सुमिता सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here