दावा: दीपावली को सुरक्षित बनाएंगी 102 व 108 एंबुलेंस सेवाएं

0
900

 

Advertisement

 

 

 

 

 

– दावा *प्रदेश में एलर्ट मोड पर रखीं गई एम्बुलेंस सेवाएं, पहुंचाएंगी तत्काल मदद*

– *पटाखों से झुलसने वालों को इलाज के लिए तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध होंने का दावा

 

 

 

 

लखनऊ। बीमारियों से लड़ाई में मददगार साबित होने वाली 102 और 108 एम्बलेंस सेवाएं आपकी दीपावली को सुरक्षित बनाने और पर्व पर पटाखों से झुलसने वालों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।उत्तर प्रदेश में 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा का संचालन कर रही संस्था जीवीके ईएमआरआई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट टी. वी. एस. रेड्डी के निर्देश पर इन दोनों ही एम्बुलेंस सेवाओं को पर्व पर हर आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिये गये हैं।

जीवीके ईएमआरआई के कम्पनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट टी. वी. एस. रेड्डी ने लोगों से अपील की है कि वो किसी भी आकस्मिक घटना पर 108 डायल करेंl दीपावली पर पटाखों से होने वाली घटनाओं के मद्देनजर सभी 108 और 102 एम्बुलेंस हमेशा की तरह ऑक्सीजन समेत अन्य समस्त उपकरणों से लैस है। जिसके चलते किसी भी आपदा वाली स्थिति में वो घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ सुलभ तरीके से अस्पताल तक पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख स्थलों पर, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में, हाईवे पर और प्रमुख थानों के पास एम्बुलेंस तैनात रहेंगी।

*नजदीकी थानों से तालमेल रखेंगी 102 और 108 सेवाएं*
सभी 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा में लगे कर्मचारियों को नजदीकी थाने से तालमेल बनाकर रहने के लिए भी जरूरी आदेश जारी किये गये हैं। ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत एम्बुलेंस यथा स्थान पर पहुंच सकेl

*शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेगी 108 एम्बुलेंस*
धनतेरस और दीपावली के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति के दौरान मदद के लिए शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर 102 और 108 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इस दौरान सभी एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। प्रमुख स्थल जैसे पटाका बाजार काकोरी, टेड़ीपुलिया, बंगलाबाज़ार, सरोजनी नगर, भीड़-भाड़ वाले स्थल जैसे चौक, लाटूश रोड, चारबाग स्टेशन आदि। सभी हाईवे जैसे शाहीदपथ, कानपुर रोड , दुबग्गा, फैज़ाबाद रोड और थानो के पास एम्बुलेंस को मौजूद रहने के निर्देश दिये गये हैं।लखनऊ में 108 की 44 तथा 102 की 34 मिलाकर कुल 78 एम्बुलेंस तैनात है।

Previous articleएक्शन में हेल्थ डिपार्टमेंट,10 निजी अस्पताल सील
Next articleइस तकनीकी आडिट से मिलेंगी नयी तकनीक से इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here