यहां डेंगू के बाद अब लैपटोस्पाईरोसिस के मरीज

0
671
प्रतीकात्मक तस्वीर

 

 

 

लखनऊ। डेंगू , चिकनगुनिया के बाद अब प्रदेश के पीलीभीत जिले में पहली बार शुरू हुई जांच में पांच लैपटोस्पाईरोसिस मरीज के सामने आए हैं। चूहों से फैलने वाली इस बीमारी की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गये है। हालांकि मरीज ठीक होने का दावा किया जा रहा है।

 

 

सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने मीडिया से कहा कि बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पशुपालन विभाग और कृषि विभाग को कार्रवाई के लिए पा भेजा है। अभी तक बुखार आने पर डेंगू, मलेरिया, टीबी और टायफाइड की जांच कराई जा रही थी। इस बार पहली बार डेंगू के सैपंल के साथ ही लैपटोस्पाईरोसिस वैक्टीरिया की भी जांच शुरू की गई है।

 

 

सहायक जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इस जांच में जिले से पांच मरीजों में इसके वायरस की पुष्टि हुई है। लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। लखनऊ से आई रिपोर्ट में चंदोई से दो, पौटाकलां, बीसलपुर के मोहल्ला दुबे और न्यूरिया से एक एक मरीज में लैपटोस्पाईरोसिस वैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। नए वायरस के ग्रसित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मचा हुआ है। टीमों को मरीजों के गांव भेजा गया है। बीमारी की रोकथाम के लिए कृषि और पशुपालन विभाग को पा भेजा गया है।

Previous article10 हजार फोकस सैम्पलिंग, तीन संक्रमित
Next articleUP में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, यहां होगी बारिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here