न्यूज। कोरोना वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए केन्द्र सरकार ने दिव्यांग और बीमार लोगों को बड़ी राहत दी है। अब इन सभी को घर पर ही कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंाालय के सचिव राजेश भूषण ने बृहस्पतिवार को एक पत्र जारी कर कहा कि अब दिव्यांग और बीमार लोगों को टीका लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। दिव्यांग और बीमार लोगों को घर पर ही वैक्सीन दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चलाया जा रहा है। भारत में कोविड वैक्सीन की पहली डोज अब तक 61.85 करोड़ लोगों को मिल गई दूसरी डोज 21.55 करोड़ लोगों को मिली है। करीब 99 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 84 प्रतिशत को दूसरी डोज मिली है। इसी प्रकार फ्रंटलाइन वर्कर्स में पहली डोज 100 फ़ीसदी और 80 फ़ीसदी लोगों को दूसरी डोज मिली।
स्वास्थ्य मंाालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 31923 नए मामले की पुष्टि की गई जिससे संक्रमितों का आँकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 35 लाख 63 हाार 421 हो गया है।












