Advertisement
Home Medical News डॉक्टर अब सिर्फ इलाज ही करेंगे और कुछ नहीं…

डॉक्टर अब सिर्फ इलाज ही करेंगे और कुछ नहीं…

0
1433

‘

‘प्रशासनिक और प्रबंधकीय कार्यों से कार्यमुक्त होंगे डॉक्टर

 

*इस फैसले का विरोध करने वालों के सभी तर्कों को डॉक्‍टरों ने बताया बेबुनियाद*

लखनऊ। डॉक्टर अब सिर्फ इलाज करेंगे । उन्हें प्रशासनिक कार्य और प्रबंधन कार्य नहीं सौंपा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलग-अलग अस्पतालों और कार्यालयों सहित जहां भी चिकित्सकों की तैनाती प्रशासनिक व प्रबंधकीय कार्यों में की गई है, उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर चिकित्सकीय कार्यों में ही लगाया जाए। प्रबंधन के कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार एमबीए उपाधिधारक युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए। प्रदेश में पांच जून को सीएम योगी आदित्‍यनाथ द्वारा दिए गए इस निर्देश के बाद प्रदेश के डॉक्‍टरों और चिकित्‍सीय विशेषज्ञों में खुशी की लहर देखने को मि‍ल रही है। डॉक्‍टरों ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए इस फैसले का विरोध करने वालों के सभी तर्कों को बेबुनियाद बताया है। डॉक्‍टरों के अनुसार प्रदेश में इस फैसले के बाद चिकित्‍सीय सुविधाओं में विस्‍तार होगा साथ ही सालों से डॉक्‍टरों की कमी से जूझ रहे प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को म‍िलेगा।

पिछली सरकारों में जहां प्रदेश की चिकित्‍सीय सेवाएं जस की तस बनी हुई थी वहीं योगी सरकार ने जब से सत्‍ता की कमान थामी है तब से लेकर आज तक प्रदेश को बेहतर चिकित्‍सीय सुविधाओं की सौगात दी है। वाराणसी, प्रयागराज, सुल्‍तानपुर और लखनऊ के डॉक्‍टरों ने कहा कि सरकार के इस बड़े फैसले से बेहतर इलाज, दोगुनी क्षमता से कार्य और डॉक्‍टरों की किल्‍लत दूर होगी वहीं युवाओं को भी जल्‍द ही सरकारी अस्‍पतालों में रोजगार मिल सकेगा।

युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाजे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पलमोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि सीएम योगी ने प्रशासनिक व प्रबंधकीय कार्यों से चिकित्‍सकों को कार्यमुक्त कर चिकित्सकीय कार्यों में ही लगाए जाने के निर्णय से मैं बेहद खुश हूं। प्रबंधन के कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार एमबीए के युवाओं को मौका म‍िलेगा। जिससे उनको रोजगार के नए अवसर प्राप्‍त होंगे।

दूर होगी डॉक्‍टरों की किल्‍लत

लखनऊ के एरा मेडिकल के डॉ एमएम ए फरीदी प्रिंसिपल डीन सीएमएस एंव प्रोफेसर ऑफ पीड्रियाट्रिक्‍स ने बताया कि यह एक शानदार निर्णय है। प्रदेश के अस्‍पतालों में इस निर्णय से सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रदेश काफी सालों से डॉक्‍टरों की किल्‍लत से जुझ रहा था पर अब प्रदेश सरकार के इस निर्णय से अस्‍पतालों में डॉक्‍टरों की किल्‍लत नहीं होगी।

बढ़ते मेडिकल कॉलेज के साथ बढ़ रही सुविधाएं

अयोध्‍या के कुमारगंज के डॉ एसएस श्रीवास्‍तव ने बताया कि प्रदेश सरकार एक ओर चिकित्‍सीय सेवाओं से लैस कर रही है वहीं सभी जपनदों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कर भविष्‍य के लिए प्रदेश को बेहतर चिकित्‍सा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की सौगात दे रही है। ऐसे में सालों से प्रशासनिक व प्रबंधकीय कार्यों में लगे हुए चिकित्‍सकों को कार्यमुक्‍त कर चिकित्‍सीय कार्यों में लगाए जाने से सकारात्‍मक परिवर्तन होंगे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleक्रिटिकल है, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत
Next articleअंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उपलब्धि दर्ज कराने वाले डा. सूर्य कान्त के नाम एक और बड़ी उपलब्धि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here