लखनऊ। बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस के 21 नये मरीज केजीएमयू सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए। ब्लैक फंगस के किसी मरीज की आज मौत नहीं हुई। राजधानी में अब तक लगभग 290 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिसमें 25 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
बृहस्पतिवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा मरीज भर्ती कराए गए। यहां पर 24 घंटों में ब्लैक फंगस के 16 नए मरीज भर्ती कराए गए। यह सब विभिन्न जनपदों से गंभीर हालत में यहां रेफर होकर आए हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया ब्लैक फंगस के 10 मरीजों की आज सर्जरी की गई, जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया केजीएमयू में अब तक 186 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हो चुके हैं। डॉ सिंह ने बताया केजीएमयू में सबसे ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हो रहे हैं। यहां पर ट्रामा सेंटर में अलग वार्ड बनाया गया है। जहां पर मरीज को भर्ती करके प्राथमिक उपचार दिया जाता है और उसके बाद अगर सर्जरी की आवश्यकता होती है तो उसे नाक कान गला रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया जाता है। इसके अलावा लोहिया संस्थान में बृहस्पतिवार को दो नए मरीज ब्लैक फंगस के भर्ती कराए गए। यहां पर अब तक ब्लैक संघर्ष के मरीजों की संख्या 22 हो चुकी है। वही पीजीआई में नोडल अधिकारी डॉ अमित केसरी के अनुसार आज ब्लैक फंगस 3 मरीज में भर्ती कराए गए हैं। उन्होंने बताया यहां पर मरीजों की सर्जरी भी की जा रही है। अब तक पीजीआई में 32 मरीज भर्ती हो चुके हैं। अगर देखा जाए तो राजधानी में अब तक लगभग 290 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हो चुके हैं।