म्यूकरमाइकोसिस से सोमवार को तीन मौत,21 नये मरीज भर्ती

0
610

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के सोमवार को केजीएमयू सहित लोहिया संस्थान तथा पीजीआई में ब्लैक फंगस के 21 नये मरीज भर्ती किए गए। सोमवार को तीन मरीजों ने इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्लैक फंगस से अब तक 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अब तक सरकारी व निजी अस्पतालों को मिला करके लगभग 230 ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या हो चुकी है। निजी अस्पतालों में भी ब्लैक फंगस के मरीज काफी संख्या में मरीज हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से इन मरीजों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। यहां पर बढ़ती संख्या के कारण ट्रामा सेंटर में ब्लैक फंगस के लिए बनाए गए सभी वार्ड फुल हो गए। ट्रामा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप तिवारी ने बताया सोमवार को ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया वार्ड बनाया गया है, जिसमें भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया ट्रामा सेंटर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ब्लैक फंगस मरीज लगातार भर्ती होने के लिए आ रहे हैं। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के 149 मरीज भर्ती हैं। ब्लैक फंगस के गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए पांच की सर्जरी की गई है ,जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया 24 घंटे में तीन मरीजों ने इलाज के दौरान मौत हो गई । इन मरीजों में बिहार के 40 वर्षीय पुरुष, देवरिया की 53 वर्षीय महिला व लालगंज की 70 वर्षीय महिला शामिल हैं। लोहिया संस्थान के डॉक्टर विक्रम के अनुसार ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज भर्ती कराए गए हैं। अब तक यहां ब्लैक फंगस के 22 मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं। इसी तरह प्राइवेट अस्पतालों में भी काफी मरीजों का इलाज चल रहा है। पीजीआई में नोडल अधिकारी डॉक्टर केशरी के अनुसार आज 4 नए मरीज भर्ती कराए गए। यहां पर अब तक 22 मरीज भर्ती हो चुके हैं।

Previous articleफार्मेसिस्ट कल काला फीता बांधकर शासनादेश की प्रतियां फूंकेंगे– सुनील यादव
Next articleग्राउंड जीरो पर खुद पहुंचे सीएम योगी , प्रदेश में घटता गया संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here