लखनऊ। संजय गांधी पी जी आई में एक जून से ओपीडी शुरू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। ओपीडी शुरू होने से प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों के मरीजों को भी इलाज में मदद मिलेगी।
बताते चलें मार्च से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अस्पतालों में तत्काल निर्देश दिया कि कोरोना मरीजों के उपचार के लिए तुरंत वार्डो एवं आई सी यू तथा वेंटीलेटर के साथ कोरोना के भर्ती करके मरीजों को उपचार शुरू करें।
इसके तहत नवीन ओ पी डी में सामान्य मरीजों की ओ पी डी बंद कर दी गई है ,लेकिन जैसे ही कोरोना के संक्रमण में कमी होने पर एक जून से पी जी आई की ओ पी डी शुरू करने की तैयारी हो रही हैं। नवीन ओ पी डी में साफ सफाई और संक्रमण मुक्ति के लिए सेनेटाइज और फागिग किया जा रहा है। ओ पी डी में चिकित्सकों के लिए केबिन तथा मरीजों के लिए भी सुरक्षित स्थान का चयन करके इलाज शुरू करने की योजना बनाने की प्रक्रिया का अंजाम देने की तैयारी चल रही हैं।












