कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालो की संख्या बढ़ी, संक्रमित भी कम नहीं

0
598

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन 5000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। मंगलवार को भी 5014 संक्रमित मरीज मिले। की बात यह थी कि 3590 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए। हालांकि आज 19 मरीजों की मौत हुई। अगर देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह संक्रमण के बीच सुखद बात है। जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बहुत तेजी से लोग संक्रमित हो रहे हैं और गंभीर होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। परंतु अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बताते चलें लगातार 5000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिलने से बिस्तरों की किल्लत बनी हुई है। होम आइसोलेशन लगातार मरीजों की तबीयत बिगड़ रही है और उन्हें बिस्तर नहीं मिल पा रहा है। लगातार लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि लोगों की होम आइसोलेशन के दौरान समय से इलाज ना मिलने से मौत भी हो रही है। मंगलवार को विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मानना है कि इनमें ज्यादातर मरीज संक्रमण के अलावा अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान समय में लोग कम से कम घर से बाहर निकले और प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें ताकि संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिल सके।

Previous articleभविष्‍य में भी नहीं होगी ऑक्‍सीजन की किल्‍लत, सीएम ने दिए निर्देश
Next articlePM ने अपने संबोधन में यह महत्वपूर्ण बाते कही…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here