सिस्टर प्रेमलता कटियार की मौत से दुखी है प्रदेश का नर्सिंग स्टाफ

0
1157

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के चलते कानपुर स्थित कार्डियक संस्थान में तैनात सिस्टर इंचार्ज श्रीमती प्रेमलता कटियार कोरोना से मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर हालत में लाला लाजपत राय चिकित्सालय के कोविड-19 वेंटीलेटर पर चल रही थी। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी नर्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में नर्सिंग स्टाफ लगातार कोविड-19 की ड्यूटी पर लगा हुआ है। उनको जगह-जगह से शिकायत मिली है ज्यादातर चिकित्सा संस्थान या अस्पताल लगातार ड्यूटी के बाद उनको पौष्टिक भोजन और क्वॉरेंटाइन नियमानुसार में ही कर रहे हैं। जिसकी शिकायत वह लोग अपने अपने स्तर पर कर चुकी हैं। पिछली बार भी कोरोना संक्रमण की लहर में कई नर्सिंग स्टाफ संक्रमण के कारण अकाल मौत मर गए थे। उन्होंने बताया सभी जगह नर्सिंग स्टाफ को ठीक ढंग से सभी संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। इसके बावजूद सभी नर्सिंग स्टाफ दिन रात अपने अपने स्तर से मरीजों की सेवा में लगा रहता है। फिलहाल श्रीमती प्रेमलता कटियार जी के निधन से पूरा नर्सिंग एसोसिएशन दुखद है।

Previous articleतीगुने कीमत में बिक रहे आक्सीजन सिलेंडर
Next articleCovid :बलरामपुर अस्पताल 225 से बढ़ा कर 700 बिस्तर होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here