Surgery removed both tumors from throat and heart simultaneously

0
965

 

 

 

 

 

लखनऊ। संजय गांधी पी जी आई के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रो. ज्ञानचंद ने गले से थायराइड और हार्ट से थाइमस ग्रंथि में दोनों ट¬ूमर को एक साथ निकाल जटिल सर्जरी करके निकालने में सफलता प्राप्त की है। यह बेहद जटिल सर्जरी है। दोनों स्थानों से ट¬ूमर एक साथ निकाल बेहद जटिल होता है।
अंबेडकर नगर जिले के निवासी एक गरीब श्रमिक ने थायरायड ग्रंथि के इलाज के लिए जब प्रारंभिक जांचे कराई तो पता चला कि उसकी छाती के अंदर हार्ट के ऊपर एक बहुत बड़ा टयूमर है, उसे पी जी आई रेफर किया गया। यहां पर पीजीआई के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रो. ज्ञानचंद ने उचित प्रकार से जांच के यह बताया गया कि उसके गले में थायराइड ग्रंथि का तो टयूमर है ही साथ ही उसकी छाती के अंदर एक बहुत बड़ा थाइमस ग्रंथि का भी टयूमर है जो उसके ह्दय पर दबाव बना रहा है। मरीज को आश्वासन दिया गया कि उसके दोनों टयूमर को एक साथ ही निकाल दिया जायेगा। यह चिकित्सा जगत में एक जटिल शल्य क्रिया थी, किंतु प्रो. ज्ञानचंद ने अपने आत्म विश्वास और तकनीकी कौशल के बल पर जटिल आपरेशन को करने में भी सफलता प्राप्त की। प्रो. ज्ञानचंद ने बताया कि संजय कुमार यादव एक गरीब मजदूर हैं, जो कुछ सरकारी सहायता और स्वयं के सीमित साधन से इस आशा के साथ यहाँ आया था कि कम से कम खर्च से उसे उपचार प्राप्त हो सकेगा। रोगी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है और उसको एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। इस जटिल किस्म आपरेशन में डा. विश्वक और डा शालिक तथा निश्चेतना विभाग के डा. प्रतीक और डा. केशव ने भी अपना सहयोग दिया।

Previous articleभ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Next articleदिमागी बुखार पर ताला लगाएगी योगी सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here