फेफड़ा ही नहीं, धूम्रपान से हड्डी भी होती है प्रभावित:डा.संदीप

0
702

लखनऊ । अधिक सिगरेट के सेवन से सिर्फ फेफड़ा ही नहीं बल्कि शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं। इन आंखों में हड्डी भी शामिल है। यह जानकारी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कपूर ने गोमती नगर स्थित हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि अल्कोहल यानि की शराब और सिगरेट का अत्याधिक सेवन से हड्डी बीमारी पड़ सकती है। इसके साथ ही कूल्हे के जोड़ (बॉल) में खून का संचार प्रभावित हो सकता है। हड्डी सूख सकती है। कम उम्र में कूल्हा प्रत्यारोपण कराना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर कोशिश करना चाहिए प्रतिदिन घंटा आधा घंटा पैदल चलें। व्यायाम करे करें। इससे हड्डी व मांसपेसियां मजबूत बनती हैं। उन्होंने बताया कि नशा करने वाले 30 से 40 प्रतिशत लोगों में हड्डी संबंधी बीमारी होने की आशंका बनी रहती है।
डॉ. संदीप गर्ग का कहना है कि आजकल आमतौर पर स्पांडलाइटिस, गठिया समेत दूसरी बीमारी अब कम उम्र के लोगों को भी घेर रही है। इसकी बड़ी वजह से बेढंगी जीवनशैली है। लोग घंटों मोबाइल और कम्प्यूटर पर बैठकर काम करते हैं। शारीरिक श्रम नहीं करते हैं। इससे भी कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं।

क्रेनियाफैसियल प्लास्टिक सर्जन डॉ. वैभव खन्ना ने बताया कि हॉस्पिटल मरीजों का इलाज करने के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी कार्य करते रहना चाहिए इसके लिए वह आर्थराइटिस फाउंडेशन लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक कर रहे । उन्होंने बताया गोमतीनगर स्थित मिठाई वाले चौराहे को स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत संवारा गया है। कार्यक्रम में न्यूरो सर्जन डॉ. हिमांशू , तथा पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केबी जैन मौजूद थे।

Previous articleभगवान कहे जाने वाले डॉक्टर पहले लगवा रहे टीका फिर कैसी चिंता…
Next article‘साहब’ बनेंगे गुरुजी, देंगे सिविल सेवा की कोचिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here