KGMU; दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को आमत्रिंत करने की कवायद

0
1206

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अपना 16 दींक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। दिसम्बर महीने में होने वाले दीक्षांत समारोह में केजीएमयू प्रशासन राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को बुलाने की कवायद चल रही है।
अक्टूबर महीने में केजीएमयू का दीक्षांत समारोह में मनाया जाता रहा है। कोरोना संक्रमण काल के कारण अक्टूबर महीने में मनाया जाने वाले दीक्षांत समारोह अब दिसम्बर महीने में मनाये जाने की तैयारी चल रही है। दीक्षांत व स्थापना दिवस समारोह के आस- पास तारीख में मनाये जाने की तैयारी चल रही है। 16 वें दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए केजीएमयू इस बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को बुलाने का कवायद कर रहे है। केजीएमयू प्रशासन ने राष्ट्रपति को दीक्षांत समारोह के लिए आमत्रिंत करना चाह रहा है आैर इसके लिए संस्तुति मांगी है। बताया जाता है कि अगर प्रस्तावित तारीख में संस्तुति मिल जाती है, तो उसी तारीख को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा सकता है। उधर केजीएमयू मेडिकोज का रेप्सोडी पर भी अभी तक कुछ निर्णय नही हो पाया है। कोरोना संक्रमण के कारण केजीएमयू प्रशासन अभी कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है।

Previous articleKGMU : नर्सिंग स्टाफ सम्मानित
Next articleटेंडर पाम अस्पताल : जेरिएट्रिक हेल्थ चेकअप और टीकाकरण शिविर का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here