KGMU : Doctors perform candle march in Hathras case

0
1158

 

Advertisement

 

 

लखनऊ। हाथरस मामले को लेकर अब किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों ने आज केजीएमयू प्रसार में कैंडल मार्च निकालकर मेन गेट पर छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनके साथ में नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी भी शामिल हो गए। यही नहीं डॉक्टरों के साथ कैंडल मार्च में केजीएमयू के तीमारदार भी घटना के विरोध में साथ हो लिए। केजीएमयू में आज देर शाम को यूजी ,इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों में परिसर में हाथरस में हुई घटना और महिलाओं के साथ बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं के विरोध में एकत्र होकर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में डॉक्टर एप्रेन पहने हाथों में नारे की तख्ती लिए चल रहे थे। कैंडल मार्च मेन गेट पर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा के नीचे क्या कर समाप्त हुआ वहां पर सभी दे प्रोटोकाल का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग खड़े होकर प्रदर्शन किया।

परेशान कर रहे दांतों का कहना था कि हाथरस की गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए व महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार को लेकर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए जबकि देखने में आता है कि कार्रवाई करने में ढुलमुल रवैया अपनाया जाता है जिससे कि आरोपी बच निकलते हैं या बाद में छूट जाते हैं।
हाथरस प्रकरण में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

Previous article उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना  संक्रमित
Next articleराजधानी में डेंगू का बढ़ रहा संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here