न्यूज़। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के प्रकरण में उनकी करीबी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले कई दिनों से चल रही पूछताछ के बाद एनसीबी अधिकारियों ने आखिरकार आज गिरफ्तार कर ही लिया।
इससे पहले रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती सहित नौ लोगों को ड्रग्स के खरीद-फरोख्त प्रकरण में गिरफ्तार कर चुकी है। बताते चलें बीती रात ही रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ दवा का पर्चा भेजने पर रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है।












