Advertisement
Home Uttar Pradesh कोरोना से संक्रमित 12 नए रोगी मिले, चिकित्सक और नर्स भी कोविड-19...

कोरोना से संक्रमित 12 नए रोगी मिले, चिकित्सक और नर्स भी कोविड-19 की चपेट में

0
707

हापुड़ – एक चिकित्सक सहित नगर में सोमवार को कोरोना के 12 नए रोगी मिले। इसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमित कुल रोगियों की संख्या 1023 हो गई है। इनमें से 885 रोगी स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 148 रोगियों का उपचार किया जा रहा है। जनपद में अब तक 29 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा ने मंगलवार को बताया कि जनपद में सोमवार को 12 नए कोरोना संक्रमित रोगी पाए गए। इनमें थाना सिम्भावली क्षेत्र के ग्राम मुदाफरा में सात, हापुड़ तहसील के ग्राम मोरपुरा और सबली में एक-एक तथा हापुड़ नगर में तीन कोरोना संक्रमित मिले। सभी रोगियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। इनमें से एक नगर में नर्सिंग होम का संचालन कर रहे चिकित्सक और नर्स भी है। सोमवार को सात कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ हो जाने के बाद उनके घर भेज दिया गया।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जनपद में जो भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया हो, वह तत्काल स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन, मुख्य चिकित्साधिकारी के नियंत्रण कक्ष के फोन संख्या 01222960263 अथवा जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष के फोन संख्या 01222304834 पर सूचित करें, ताकि उनका उपचार किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने अथवा तथ्यों को छिपाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
SOURCEहिन्दुस्थान समाचार
Previous articleआठ अगस्त को प्रदेश के 56 जनपदों के साथ हमीरपुर में लांच होगी वैक्सीन
Next articleझारखंड : धनबाद में कोरोना से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here