लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक वरिष्ठ डॉक्टर और दो जूनियर डॉक्टरों में कोरोना संक्रमण मिला है। बताते चलें इससे पहले भी क्रिटिकल केयर पल्मोनरी, पलमोनरी मेडिसिन सहित अन्य विभागों में भी सीनियर डॉक्टर ,जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टरों के अलावा नर्सिंग स्टाफ पैरामेडिकल कर्मियों में कोरोना संक्रमण मिल चुका है।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने बताया मेडिसिन विभाग के एक पुरुष डॉक्टर में कोरोना संक्रमण मिला है, इसके अलावा नाक कान एवं गला रोग विभाग के दो रेजिडेंट डॉक्टरों में भी कोरोना संक्रमण मिला है। इन सभी के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बना ली गई है और सभी को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। पांचवें दिन सभी की कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी।












